43 डिग्री रहा तापमान, लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Updated at : 30 Apr 2024 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
43 डिग्री रहा तापमान, लू के थपेड़ों ने किया परेशान

अगले दो दिनों तक चलेगी लू, पांच से बारिश के आसार

विज्ञापन

संवाददाता, धनबाद,

प्रचंड गर्मी के कारण जिले में तापमान बढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया है. सुबह से ही आग उगल रही सूरज की किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. दिन के 11 बजे तक लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. गर्म हवा चलने के कारण लोग जरूरी कार्य से ही घरों से निकल रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में लू चलने के आसार हैं.

पांच से बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश:

जिले में पांच मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पांच मई को राज्य के पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र में बादल छाये रहेंगे. ऐसे में बारिश के आसार बन रहे है. इसी क्षेत्र में धनबाद भी आता है.

एक मई से तापमान में गिरावट:

सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज की गयी है. दिन के साथ रात में भी गर्मी परेशान कर रही है. गर्मी से परेशान लोग देर रात तक छतों व बाहर सड़क पर टहलते दिख रहे हैं. जिले के तापमान में एक मई से एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है. लेकिन तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola