सरायढेला की दुकान से चुरायी गयी सामग्री स्टाफ के घर मिली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 12:11 AM
चोरी का सामान बरामद
टुंडी. सरायढेला में एक बिजली दुकान में काम कर रहे टुंडी के व्यक्ति पर दुकान से सामान चोरी कर भागने का आरोप लगा है. दुकान मालिक ने इस संबंध में टुंडी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है. जानकारी के अनुसार कमारडीह पंचायत के बादलपुर का एक व्यक्ति सरायढेला में एक बिजली दुकान में काम करता था. पिछले दिनों वह दुकान से बहुमूल्य सामान चुराकर भाग गया, जब दुकान मालिक को गायब होने का आभास मिला तो उसके होश उड़ गये. बाद में कुछ लोग बादलपुर उस व्यक्ति के घर पहुंचे और घर से सामान बरामद कर लिया. दुकानदार ने वहां के मुखिया जयनारायण मंडल को घटना की जानकारी दी र शेष माल जो उसने बेच दिया है, उसे वापस दिलाने या क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की. मुखिया ने दो दिनों में बैठक कर निराकरण का भरोसा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










