Dhanbad News : युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर पर किया हमला, घर छोड़ भागे लोग

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर पर किया हमला, घर छोड़ भागे लोग

Dhanbad News : युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर पर किया हमला, घर छोड़ भागे लोग

विज्ञापन

Dhanbad News : लोयाब���द थाना क्षेत्र के सेंद्रा 10 नंबर में प्रेमी युगल द्वारा अपनी मर्जी से शादी करने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रेमी के घर पर शुक्रवार की शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. घर के दरवाजे पर लाठी डंडे प्रहार किया गया. उससे घर की महिला व बच्चियां डर गयीं. घर के पुरुष पहले ही डर से घर से भागे-फिर रहे हैं. हमले के बाद प्रेमी के परिजन लोयाबाद थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की. प्रेमी के पिता मनोज भुइंया ने आरोपी पक्ष की एक युवक पर महिलाओं के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया. बताया कि जब से उसके बेटे ने आरोपी परिवार की युवती से शादी की है. तब से उनके परिवार का जीना मुहाल हो गया है. युवती के परिवार वाले यहां नहीं रहने देने की धमकी दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola