Dhanbad News: धनबाद-सिंदरी पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद-सिंदरी पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला

Dhanbad News: मार्शलिंग यार्ड के पास हुई घटना, ट्रेन की गति धीमी होने के कारण जानमाल का नहीं हुआ कोई नुकसान

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद-सिंदरी पैसेंजर ट्रेन का इंजन रविवार को अपराह्न करीब एक बजे मार्शलिंग यार्ड के पास डिरेल्ड हो गया. पैसेंजर ट्रेन धनबाद से सिंदरी जा रही थी. घटना के बाद चालक ने इंजन बंद कर दिया. ट्रेन की गति धीमी होने के कारण किसी तरह की जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है. घटना के बाद धनबाद रेल मंडल में खलबली मच गयी. पैसेंजर ट्रेन मार्शलिंग यार्ड से खुल कर सिंदरी स्टेशन जा रही थी. करीब 300 मीटर चलने के बाद इंजन अचानक डिरेल्ड हो गया. उस समय ट्रेन की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे होने की बात कही जा रही है.

दुर्घटना राहत यान के कर्मियों ने तीन घंटे बाद इंजन को पटरी पर लाया

घटना के बाद मार्शलिंग यार्ड के कर्मियों ने घटना की सूचना धनबाद रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी. सूचना पर टीआरडी की टीम मौके पर पहुंची. टीआरडी की सूचना पर धनबाद से दुर्घटना राहत यान घटनास्थल पहुंचा. राहत यान के कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया. घटना से परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

घटना के बाद सिंदरी से धनबाद जाने वाली ट्रेन की दूसरी खेप रद्द रही

सिंदरी के स्टेशन मास्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना राहत यान के कर्मियों ने की जैक लगा कर इंजन को पटरी पर लाया. उन्होंने बताया कि घटना के कारण सिंदरी से धनबाद जाने वाली इस पैसेंजर ट्रेन की दूसरी खेप रद्द कर दी गयी. रात में तीसरी खेप में पैसेंजर ट्रेन सिंदरी से धनबाद जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola