ePaper

Dhanbad News : फुलारीटांड़ के चार घरों पर पथराव कर दहशत फैलायी

Updated at : 28 Nov 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : फुलारीटांड़ के चार घरों पर पथराव कर दहशत फैलायी

Dhanbad News : फुलारीटांड़ के चार घरों पर पथराव कर दहशत फैलायी

विज्ञापन

Dhanbad News : मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ में गुरुवार रात असामाजिक तत्वों ने चार घरों पर पथराव कर दहशत फैला दी. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गये. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि फुलारीटांड के विशुन साव, प्रदीप साव, कपिल साव तथा छोटू स्वाइन के आवासों पर पथराव किया गया. छोटू स्वाइन की दुकान में मिट्टी के चूल्हा को भी तोड़ दिया. घटना लगभग 11:30 रात की बतायी जा रही है. सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की. पीड़ित लोगों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. पीड़ित परिवार घटना में पड़ोसियों की संलिप्तता की आशंका जतायी है. इस संबंध में मधुबन पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक किसी की शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola