ePaper

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में टेनिस व क्रिकेट का समर कैंप 10 से

Updated at : 05 May 2024 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में टेनिस व क्रिकेट का समर कैंप 10 से

एक मई से चल रहा है स्वीमिंग का समर कैंप

विज्ञापन

धनबाद.

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की ओर से धनबाद के बच्चों के लिए लॉन टेनिस और क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जायेगा. लॉन टेनिस कैंप 10 मई तथा क्रिकेट कैंप 11 मई से स्कूल परिसर में शुरू होगा. पूरे एक माह तक चलने वाले इस शिविर में सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को लॉन टेनिस तथा सप्ताह में चार दिन क्रिकेट कैंप आयोजित किया जायेगा. इसके पहले विद्यालय में एक मई से स्वीमिंग समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. लॉन टेनिस कैंप शाम 5 बजे से व क्रिकेट कैंप शाम चार बजे से शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक मोबाइल नंबर 9297779908/9297779912 पर संपर्क कर सकते हैं.

इनर व्हील क्लब ने कोयला खनिकों को किया सम्मानित ) :

इनर व्हील क्लब, धनबाद माइलस्टोन के सदस्यों ने श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कोयला खनिकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर क्लब की निशि सिंह, अध्यक्ष रश्मि सहाय, सचिव ऋतु श्रीवास्तव, एडिटर गीता चौबे, कोषाध्यक्ष रेणु कौशल समेत सदस्यों में मनीषा प्रसाद, रोजी झा, ऊषा सिंह आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola