Dhanbad News: 40 डिग्री पहुंचा तापमान, लोगों के छूटे पसीने

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया. ऐसे में सुबह से ही बेहाल करने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे.
धनबाद.
जिले में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया. तापमान में बढ़ोतरी के कारण सुबह से ही बेहाल करने वाली गर्मी का असर रहा है. रविवार की सुबह आठ बजे ही धूप इतनी कड़ी थी कि लोग इससे बचते दिखे. दिन भर लोगों के पसीने छूटते रहे. लोग बेहाल करने वाली गर्मी से बचने के लिए अपनी उपाय करते दिखे. जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं देर रात कई जगह बारिश होने से लोगों कों गर्मी से थोड़ी राहत मिली.अभी गर्मी का रहेगा असर
आने वाले दिनों में गर्मी का असर दिखेगा. तापमान में बढोतरी के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो लू चल सकती है. 16 मई तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार है. हालांकि मौसम विभाग ने 15 से मौसम में बदलाव के आसार जताये हैं.
15 मई से बादल आयेंगे
मौसम विभाग की मानें तो 15 मई से बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. 17 से बारिश के आसार बन रहे हैं. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है. गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










