फोन पर प्यार हुआ, फिर यूपी से भागकर धनबाद पहुंची किशोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद स्टेशन के पास से युवक के साथ बरामद, साथ ले गयी यूपी पुलिस
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
ऑनलाइन प्यार के चक्कर में पड़कर यूपी के गोरखपुर निवासी एक किशोरी धनबाद पहुंच गयी. इसकी जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों न यूपी के थाना में जाकर लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लड़की का पता लगाया और सुबह उसे धनबाद स्टेशन के पास से बरामद कर लिया. इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था. यूपी पुलिस दोनों को महिला थाना ले आयी. इसके बाद पुलिस किशोरी को अपने साथ यूपी ले गयी. यूपी पुलिस ने बताया कि बुधवार को कोर्ट में किशोरी का 164 का बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.क्या है मामला :
पुलिस ने बताया कि युवक भौंरा ओपी क्षेत्र का निवासी है. एक साल पहले मोबाइल के जरिये दोनों की एक- दूसरे से पहचान हुई थी. फिर दोनों में प्यार हो गया. आज लड़की यूपी से भाग कर धनबाद स्टेशन पहुंची और युवक को फोन कर बुलाया, लेकिन तब तक यूपी पुलिस ने लड़की का मोबाइल कॉल डिटेल निकाल कर महिला थाना को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को धनबाद स्टेशन के पास पकड़ लिया और थाना ले गयी. लड़की को यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी, जबकि युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










