Dhanbad News: एमपीएल क्रिकेट लीग : पुरुष में टीम-03 व महिला में टीम-01 बनी विजेता

Updated at : 21 Feb 2025 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: एमपीएल क्रिकेट लीग : पुरुष में टीम-03 व महिला में टीम-01 बनी विजेता

Dhanbad News: एमपीएल क्रिकेट लीग का फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में टीम-3 तथा महिला में टीम -1 विजेता रही.

विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कार देते एमपीएल अधिकारी.

Dhanbad News: एमपीएल क्रिकेट लीग का फाइनल मैच गुरुवार को टीम-3 और टीम 06 के बीच खेला गया. टॉस जीत कर टीम 03 ने पहले गेंदबाजी की. टीम 06 ने 101 रन बनाया. जवाबी पारी में टीम 03 ने 106 रन बनाकर छह विकेट से लीग पर कब्जा जमाया. एमपीएल के सीइओ जगमीत सिंह सिद्धू ने विजेता व उप विजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण किया. मैन ऑफ द मैच सुमित कुमार तिवारी रहे. विजेता टीम के कप्तान देवव्रता दास तथा मेंटर सुरोध दे थे.

महिला टीम वन ने टू को हराया

महिला क्रिकेट लीग में टीम-01 विजेता रही. टीम-01 ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 02 ने 71 रन बनाया. जवाबी पारी में टीम वन ने 75 रन बनाकर नौ विकेट से टूर्नामेंट में कब्जा जमाया. टीम वन में मेंटर जयश्री चौधरी व हेमलता तथा कप्तान अंसिका तथा टीम टू में कप्तान अर्पिता थी. कमेंटेटर साहिल शमीम व पीयूष सिंह थे. अंपायर देवव्रता दास, त्रिदीब मुखर्जी तथा स्कोरर चंद्रशेखर मंडल थे. आयोजन में स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, गौरव कौशिक, मुकुंद माधव, आयन घोष, देवव्रता दास का योगदान रहा. मौके पर एमपीएल के सीएमओ सर्विसेज डीके गंगवाल, सुप्रतीक मुखर्जी, सुरोध डे, जयश्री चौधरी, दुर्गेश शर्मा, सुदीप दास, संजीव सिन्हा, संदीप खेडवाल, श्रीनिवासा तिलारी, सुनील कुमार सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, उमाकांत राव पाटकर, डॉ पंकज सिंह, उत्तम ओझा, अजय कुमार, शेखर मिश्रा, शंभु कुमार, कार्तिक महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola