Dhanbad News : मुराइडीह एएमपी कोलियरी में लंबित मांगों को लेकर वार्ता

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मुराइडीह एएमपी कोलियरी में लंबित मांगों को लेकर वार्ता

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी कार्यालय में शुक्रवार को मजदूर समस्याओं से संबंधित लम्बित मांगों को लेकर जनता मजदूर संघ तथा बीसीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. वार्ता में प्रबंधन ने कुछ बिंदुओं पर सहमति जताते हुए जल्द क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया. इस पर संघ के नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि प्रबंधन बार-बार झूठे वादे और आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है. यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो इसका खामियाजा प्रबंधन को भुगतना पड़ेगा. मौके पर पीओ टी एस चौहान, गोपाल मिश्रा ,मंगल हेंब्रम ,गणेश सिंह, अखिलेश नोनिया, काजल चौबे, अमृत बेलदार, महेश श्रीवास्तव,नरेश बेलदार,डीसी देशवाली, सुबोध कुमार सिंह, चंद्रदेव मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola