बलियापुर : नीट में सफल सुदेशना दत्ता सम्मानित

Updated at : 07 Jun 2024 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
बलियापुर : नीट में सफल सुदेशना दत्ता सम्मानित

नीट में सफल बलियापुर की बेटी सुदेशना दत्ता को गुरुवार को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बलियापुर.

नीट में सफल बलियापुर की सुदेशना दत्ता को गुरुवार को उप प्रमुख आशा देवी ने उसके घर जाकर सम्मानित किया. उनके पिता रविंद्र नाथ दत्ता सहायक अध्यापक व मां सोनाली दत्ता गृहिणी हैं. सुदेशना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है. मौके पर उसकी दादी सरजू दत्ता, चाचा आशीष दत्ता, चाची बर्नाली दत्ता, बहन ईशा दत्ता, भाई प्रियांशु दत्ता, शिक्षक स्वपन कुमार महतो आदि थे.

नीट यूजी में टुंडी की प्रिया ने पायी सफलता

टुंडी.

प्रखंड के नोहट मोर्चा की रहनेवाली प्रिया कुमारी पिता जयप्रकाश भगत ने नीट यूजी में 685 अंक के साथ 6489 रैंक प्राप्त कर टुंडी का मान बढ़ाया है. उसके पिता व्यवसायी हैं. उसने 12वीं की पढ़ाई डीएवी कोयलानगर से प्राप्त की, जबकि प्रारंभिक शिक्षा टुंडी में हुई. प्रिया ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. सफलता पर अशोक जायसवाल, सूरज जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, मोहन जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola