Dhanbad News : राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शामिल हुए 166 प्रतिभागी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 1:31 AM
मुख्य अतिथि गुरु माता वीणा अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के निदेशक संजीव घोष व प्राचार्या आभा मिश्रा मौजूद थे
राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन रविवार को कोला कुसमा महर्षि मेंही विद्यापीठ में हुआ. मुख्य अतिथि गुरु माता वीणा अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के निदेशक संजीव घोष व प्राचार्या आभा मिश्रा मौजूद थे. प्रतियोगिता में 166 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें धनबाद, बोकारो व गुड्डा के प्रतिभागी शामिल थे. इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल भी हुआ. इसमें आठ से 60 साल प्लस तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मौके पर योग झारखंड के महासचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव राहुल आनंद, कोषाध्यक्ष आलोक, गौतम दत्ता, अभिजीत चटर्जी, संदीप कुमार माही, श्वेता आर्य, कविता साव, अभिमन्यु कुमार, पिंटू कुमार, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, आरती कुमारी, पिंकी सिंह, पुष्पा कुमारी, संदीप कुमार, अभिजीत चक्रवर्ती, राहुल सरकार, पंकज कुमार, पायल कुमारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे.
ये हुए विजेता :
8 से 14 साल बालक वर्ग में उज्ज्वल पंडित व निखिल राज, भास्कर मंडल, तृतीय मयंक व आयुष कुमार, 8 से 14 साल बालिका वर्ग में रानी पंडित, अदड्रिजा पॉल व इशिका, श्रेया चटराज व समृद्धि श्री, 14 से 18 बालिका वर्ग में शताक्षी, तितली, यशस्वी निधि व जिज्ञासा, 14 से 18 बालक वर्ग में मानस , नयन व उज्ज्वल, विकास कुमार, 18 से 24 बालक वर्ग में अनुभव, नवीन कुमार, 18 से 24 वर्ष बालिका वर्ग में दीपिका (धनबाद पब्लिक स्कूल) , पुस्तिका कुमारी, 24 से 30 महिला वर्ग में आरती, पायल व लक्ष्मी, 24 से 30 पुरुष वर्ग में अभिमन्यु कुमार.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










