Dhanbad News: राज्य सरकार जानबूझकर टाल रही निकाय चुनाव की प्रक्रिया: राज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: राज्य सरकार जानबूझकर टाल रही निकाय चुनाव की प्रक्रिया: राज

दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने को ले नगर निगम मुख्य द्वार पर भाजपा का ने दिया महाधरना. पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए इवीएम से मतदान कराने की मांग.

विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से नगर निकाय चुनाव कराने में लगातार हो रही देरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला की ओर से मंगलवार को धनबाद नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना दिया गया. इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने से शहरी विकास प्रभावित हो रहा है. राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. धरना के दौरान भाजपा ने चुनाव की तिथियों की अविलंब घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा मतदान में इवीएम के प्रयोग की मांग की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की. संचालन मानस प्रसून व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के नाम नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा गया. धरना में धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे. इसके अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

नगर निकाय चुनाव से डर रही सरकार : पीएन सिंह

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में देरी से शहरी विकास ठप है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनाव से डर रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. निष्पक्ष, दलीय आधार पर चुनाव की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल : रागिनी

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. सरकार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है. मेयर, उप मेयर और वार्ड पार्षद नहीं होने से नाली, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन जैसे बुनियादी कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

पारदर्शिता के लिए इवीएम का प्रयोग जरूरी : शत्रुघ्न

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में इवीएम का प्रयोग पारदर्शिता के लिए जरूरी है. यह धरना जनता की आवाज है और सरकार के लिए चेतावनी भी. वहीं भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं कराना संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था का उल्लंघन है. चुनाव की तिथियां तुरंत घोषित हों. चुनाव दलीय आधार पर हो और मतदान इवीएम से कराया जाये. उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी.

इन्होंने भी किया संबोधित

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, प्रियंका देवी, तारा देवी, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, रमा सिन्हा,मंडल अध्यक्ष अजय दास, रंजय सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, बसंती सिंह, सन्नी रवानी, योगेंद्र यादव, सोनू श्रीवास्तव, दिनेश रवानी, बलराम चौहान आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola