Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में सुरक्षा व्यवस्था को ले एसएसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

24 घंटे तैनात रहेगा चार एक का बल
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को एसएसपी एचपी जनार्दनन ने अस्पताल परिसर में बने नयी पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन किया. एसएसपी ने बताया कि फिलहाल एक पुलिस पदाधिकारी और चार जवानों की तैनाती की जायेगी. भविष्य में दो पुलिस पदाधिकारी और आठ जवानों की तैनाती होगी, जो 24 घंटे अपनी सेवा देंगे. पुलिस चौकी में पुलिस पदाधिकारी व जवान के रहने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गयी है. चार बेड लगाया गया है. कीचन, बाथरूम के अलावा एक हॉल और एक छोटा सा कमरा है. वहीं छत पर शेड भी बना है. इससे भी निगरानी की जायेगी.
150 होम गार्ड की आवश्यकता :
एसएसपी ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में फिलवक्त मात्र 20 होमगार्ड हैं. इतने बड़े अस्पताल में और होमगार्ड की जरूरत है. अस्पताल प्रबंधन ने होम गार्ड की संख्या बढ़ाने की मांग की है. आने वाले समय में लगभग 150 जवानों की तैनाती की जायेगी. मौके पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह, सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी के अलावा कई डॉक्टर और कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




