ePaper

एसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले इंटर स्टेट गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Updated at : 28 Sep 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
SSC CGL Paper Leak case latest update dhanbad news jharkhand

SSC CGL परीक्षा में हुई थी गड़बड़ी.

SSC CGL Exam: एसएससी सीजीएल परीक्षा में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी करने वाले गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस केस में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जिस कंपनी को दी गयी थी, उसके 3 कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में पटना और कोलकाता के लोग भी शामिल हैं. कैसे इस मामले का खुलासा हुआ, इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें.

विज्ञापन

SSC CGL Exam: एसएससी सीजीएल परीक्षा टियर वन में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी करने वाले एक अंतरप्रांतीय गैंग का खुलासा हुआ है. इस प्रकरण में परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मी, पटना के एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि यहां के परीक्षा केंद्र के मैनेजर को हिरासत में लिया गया है. इस गैंग में आइटी छात्रों के गैंग के शामिल होने की संभावना है.

  • पटना का गिरफ्तार अभ्यर्थी गया जेल
  • परीक्षा संचालक कंपनी के 3 कर्मी कोलकाता से पकड़ाये
  • परीक्षा संचालन केंद्र का मैनेजर भी हिरासत में
  • आइटी छात्रों के शामिल होने की संभावना

कैसे पकड़ में आयी गड़बड़ी?

बरवाअड्डा-धनबाद रोड स्थित इंफिनिटी डिजिटल जोन में एसएससी सीजीएल परीक्षा के दौरान 26 सितंबर को कदाचार करते पकड़े गये सिरिया पभेरा (पटना) निवासी आइके गुजराल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि इंफिनिटी डिजिटल जोन में एसएससी सीजीएल टियर-1 2025 की परीक्षा कुर्मीडीह-बरवाअड्डा स्थित सेंटर में आयोजित की गयी थी.

सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की सबसे पहले किसे मिली सूचना?

अंतिम पाली में परीक्षा स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी महादेव गोराईं को सूचना मिली परीक्षा में अभ्यर्थी आइके गुजराल रोल नंबर 4206035544, जो सिस्टम संख्या सी 095 पर बैठकर परीक्षा दे रहा है. वह केवल माउस पकड़कर बैठा है और प्रश्न के उत्तर के विकल्प स्वतः टिक हो रहे हैं.

किस कंपनी को मिला था एसएससी सीजीएल परीक्षा कराने का जिम्मा?

दंडाधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर परीक्षार्थी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. पुलिस ने कदाचार में शामिल आइके गुजराल, परीक्षा आयोजित करनेवाली कंपनी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, उक्त कंपनी के सर्वर कर्मी व अभ्यर्थी के अन्य सहयोगियों के खिलाफ कांड संख्या 230/2025 दर्ज किया है. गिरफ्तार अभ्यर्थी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसने बताया है कि शामिल उसके सहयोगियों द्वारा व्हाट्सएप पर निर्देश दिया गया था. अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है.

SSC CGL Exam: किन-किन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी?

इस मामले में परीक्षार्थी आइके गुजराल, रौशन कुमार, सचिन कुमार (तीनों बिहार), एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, हावड़ा के रॉबसन रहमान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में कुछ अज्ञात भी है.

परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के 3 कर्मी हिरासत में

जानकारी के अनुसार एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार मामले में पटना व कोलकाता का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है. परीक्षा आयोजित करनेवाली कंपनी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कोलकाता में रहनेवाले तीन कर्मियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं इंफिनिटी डिजिटल जोन के वेन्यू मैनेजर विकास कुमार दूबे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. विकास दूबे सेना के रिटायर्ड जवान हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रॉबसन ने कहा था- सिर्फ कंप्यूटर का माउस हिलाते रहना

जिन छात्रों की गिरोह से सेटिंग थी, डिजिटल सेंटर में उसका सिस्टम सिर्फ नाममात्र का था. पकड़ाये आइके गुजराल के अनुसार, सेंटर पर रॉबसन ने आकर कान में कहा कि तुम्हें सिर्फ कंप्यूटर का माउस हिलाते रहना है, ताकि किसी को भनक न लगे. परीक्षा आयोजित करनेवाली कंपनी को जो सर्वर उपलब्ध कराया गया था, उसे गिरोह के अपराधियों ने अपने सिस्टम में सेट कर लिया. फिर बाहर से ही सारे प्रश्नों के उत्तर बना रहा था. पुलिस के अनुसार, वायरलेस सिस्टम से घर बैठे या 50 से 60 फीट की दूरी से सब काम हो रहा था. इस गिरोह में आइटी से जुड़े कई छात्रों के शामिल होने का अनुमान है.

कितने रुपए की की गयी थी मांग?

पकड़े गये अभ्यर्थी आइके गुजराल ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने परीक्षा में बैठने को कहा था. 50 हजार रुपये मांगे थे. फिर कहा था कि परीक्षा देने के बाद और रुपये देना. नौकरी होने के बाद राशि देना.

एसएससी सीजीएल की परीक्षा हो सकती है रद्द?

एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार की बात सामने आने व परीक्षा आयोजित होनेवाली कंपनी के खिलाफ एफआइआर होने के बाद परीक्षा रद्द होने की प्रबल संभावना है. सूत्र बताते हैं कि डिफाल्टर कंपनी को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गयी थी. इस घटना में कंपनी के कर्मी शामिल हो सकते हैं. पुलिस हिरासत में लिये गये चार लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें

सोनम वांगचुक का समर्थन करने पर बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को घेरा, तो विनोद पांडेय ने किया पलटवार, बताया लोकतंत्र पर हमला

दुर्गा पूजा के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ायी, रांची में 5000 से अधिक जवान तैनात

राष्ट्र विरोधियों का स्लीपर सेल बन रहा झारखंड, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

रांची के सदर अस्पताल में बवाल, परची कटाने कहा, तो भड़के परिजन, डॉक्टर और स्टाफ से की बदतमीजी, 4 हिरासत में

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola