बैंक ऑफ इंडिया में 10 को लगेगा समाधान शिविर
Updated at : 07 May 2024 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया अपनी सबसे आकर्षक योजना स्टार संजीवनी योजना को जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है
विज्ञापन
धनबाद.
बैंकों में एनपीए की सूचनाएं मिलती रहती है. इसी बीच एनपीए ग्राहकों को कई वसूली कार्यवाही, विधिक कार्यवाही से गुजरना पड़ता है. इससे ग्राहकों को परेशानी और तनाव बढ़ जाती है. इन सबसे बचने के लिए बैंक ऑफ इंडिया अपनी सबसे आकर्षक योजना स्टार संजीवनी योजना को जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है. इस योजना में बहुत कम राशि पर एक मुश्त समझौता का प्रस्ताव एनपीए ग्राहकों को दिया जाता है. इस योजना का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने समाधान शिविर की शुरुआत की है. इस शिविर के तहत आने वाले 10 मई को सभी शाखा में समझौता दिवस मनाया जायेगा. इस शिविर में सभी एनपीए ग्राहक भाग ले सकते हैं. खासकर केसीसी एनपीए ग्राहक इस शिविर में भाग लेकर अपने एनपीए खाते का कम राशि एक मुश्त समझौता कर सकते हैं और पुन: केसीसी ऋण प्राप्त के लिए आवेदन दे सकते है.कैंडल जलाकर, रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक : धनबाद .
धनबाद प्रखंड अंतर्गत मुनीडीह बाजार के इंदिरा चौक में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कैंडल जलाकर एवं रंगोली बनाकर आम नागरिकों को मतदान करने के लिए शपथ दिलायी गयी. ग्राम पंचायत दुबराजडीह एवं बरडुभी के मुखिया रमेश कुमार सिंह तथा मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रदेव प्रसाद सहित कई मौजूद थे. प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने 25 मई को सभी से अपने – अपने मतदान केंद्रों पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




