Dhanbad News : एसओजी ने गलफरबाड़ी में 50 टन अवैध कोयला किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : एसओजी ने गलफरबाड़ी में 50 टन अवैध कोयला किया जब्त

Dhanbad News : एसओजी ने गलफरबाड़ी में 50 टन अवैध कोयला किया जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News : एसओजी धनबाद ने सोमवार की दोपहर गलफरबाड़ी स्थित संन्यासी मंदिर के समीप जंगल में छापेमारी कर लगभग पचास टन अवैध कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को इसीएल सुरक्षा टीम को सौंप दिया गया. सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस व सीआइएसएफ भी पहुंचा. बताया जाता है कि एसएसपी को सूचना मिली थी कि संन्यासी मंदिर के समीप जंगल में वृहद पैमाने पर कोयले का अवेध खनन हो रहा है. उसके बाद एसओजी ने छापेमारी की. टीम को देखते ही वहां अवैध खननकर्ताओं में भगदड़ मच गयी. टीम ने उक्त स्थल से लगभग पचास टन अवैध कोयला जब्त कर इसीएल सुरक्षा टीम को सौंप दिया. मौके पर पहुंचे इसीएल एरिया के सुरक्षा पदाधिकारी श्रवण झा ने कहा कि सभी मुहानों की भराई करायी जायेगी, और अवैध खननकर्ताओं को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola