चुनाव ड्यूटी में भेजे गये एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा में तैनात 32 हाेमगार्ड जवान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 1:00 AM

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उपायुक्त को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की सुरक्षा में लगाये गये 32 होमगार्ड जवानों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है. इससे अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी से लेकर इंडोर तक के विभिन्न विभाग सुरक्षा विहिन हो गए हैं. ज्ञात हो कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए 40 होमगार्ड जवानों की नियुक्ति की गयी है. इसमें से 32 जवानों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिये जाने से वर्तमान में यहां सिर्फ आठ होमगार्ड जवान बचे हैं. अस्पताल प्रबंधन उनसे तीन शिफ्ट में काम लेने को विवश है. ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

आठ जवानों से तीन व दो के फार्मूले पर लिया जा रहा काम :

होमगार्ड जवानों से एसएनएमएमसीएच में तीन शिफ्ट में काम लेना प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है. यहां शेष बचे आठ जवानों से तीन व दो के फार्मूले पर काम लिया जा रहा है. यानि, सुबह व दोपहर के शिफ्ट में तीन व रात पाली में दो होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व सुपर स्पेशियलिटी परिसर स्थित ओपीडी, जीएनएम हॉस्टल की जिम्मेवारी तीन होमगार्ड जवानों के हवाले है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola