सर्पदंश की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत
Updated at : 05 Sep 2024 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

तोपचांची की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन
खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान सांप ने काटा था. एसएनएमएमसीएच में इलाज के क्रम में महिला की हो गयी मौत
धनबाद.
सर्पदंश की शिकार तोपचांची की महिला ललिता देवी की मौत मंगलवार को एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. उनके पति हुबलाल महतो ने उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था. हुबलाल महतो ने बुधवार को सरायढेला पुलिस को अपने फर्द बयान में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गए हुए थे. इसी दौरान सांप ने पत्नी को काट लिया. 108 एंबुलेंस से उसे लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात लगभग दो बजे उसकी मौत हो गयी.कुत्ता घुमाने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट :
धनबाद थाना क्षेत्र के पॉलिटेकनिक रोड में रहने वाली तीन युवतियों व एक पुरुष के बीच कुत्ता घुमाने के दौरान मारपीट की घटना हुई और दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें राहुल कृष्ण को मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया और वह अभी अस्पताल में इलाजरत है. राहुल ने तीन बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि दूसरा पक्ष की युवती ने भी राहुल कृष्ण पर मारपीट के साथ अभद्र व्यवहार करने और सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




