Dhanbad News : अवैध कोयला पर रंगदारी व वर्चस्व को ले छह राउंड होली, एक गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : अवैध कोयला पर रंगदारी व वर्चस्व को ले छह राउंड होली, एक गिरफ्तार

Dhanbad News : अवैध कोयला पर रंगदारी व वर्चस्व को ले छह राउंड होली, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News : गोपीनाथपुर में कोयले के अवैध कारोबार में रंगदारी व वर्चस्व को लेकर शनिवार की देर रात मुगमा रेलवे फाटक स्थित हटिया मैदान में छह राउंड गोलियां चली. किसी के हताहत की सूचना नहीं है. सूचना पाकर पहुंची निरसा पुलिस ने रॉकी यादव नामक युवक को खदेड़ कर खुदिया नदी के जंगल से पकड़ा. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ है. बताया जाता है कि भालूकसूंधा स्थित खुदिया नदी किनारे जंगल में बड़े पैमाने पर सुनियोजित करीके से 30-40 कुआंनुमा खदान बनाकर कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है. बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग 12 बजे अवैध खनन किया गया कोयला ट्रैक्टर पर लोड कर मुगमा क्षेत्र के एक चर्चित भट्ठा में ले जाया जा रहा था. उसी दौरान मुगमा रेलवे फाटक के समीप हटिया मैदान में रॉकी व सोनू साव अपने अन्य दो साथियों के साथ मौजूद था. जैसे ही ट्रैक्टर के पीछे-पीछे पिंटू यादव वहां पहुंचा, उसी दौरान रॉकी व उसके साथी उससे रंगदारी की मांग करने लगा. इसे लेकर दोनों के बीच बकझक व हाथापाई होने लगी. इसी दौरान जैसा कि आरोप है रॉकी ने पिस्तौल निकालकर चार राउंड फायरिंग की. उससे पिंटू भाग निकला. कुछ देर बाद रॉकी साथियों के साथ उसका घर भालूकसूंधा गया और दरवाजा पीटने लगा. पिंटू के बड़ा भाई विजय यादव ने दरवाजा खोला तो उसके साथ भी गाली गलौज की और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की. इसी दौरान निरसा पुलिस पहुंची. देख कर रॉकी यादव भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने रविवार की सुबह जांच के दौरान भोलूकसूंधा हटिया मैदान से दो खोखा बरामद किया है. भुक्तभोगी पिंटू यादव का कहना है कि रॉकी के साथ सोनू व कुल्टी के दो अन्य युवक शामिल थे.

रॉकी को पुलिस ने भेजा जेल

इधर,अनुमंडल पुलिस कार्यालय मैथन में एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी रॉकी ने दो राउंड एवं उसके सहयोगी द्वारा दो राउंड गोली चलाने की बात स्वीकार की है. रॉकी कुमार की निशानदेही खोखा बरामद किया गया. इस संबंध में निरसा थाना में कांड संख्या 40/025 दर्ज किया गया है. रॉकी को धनबाद जेल भेज दिया गया.

रेलवे में नौकरी के दिलाने नाम पर ठगी का आरोपी भेजा गया जेल

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत पर कार्रवाई स्वरूप एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि गोपालगंज निरसा निवासी श्यामलाल रविदास ने 17 दिसंबर 2024 को नौकरी के नाम पर ठगी करने की शिकायत की थी. भुक्तभोगी ने बताया था कि उसके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कंचनपुर मोहलबनी हाउस नंबर 160 धनबाद निवासी देव नारायण सुपकार ने 18 लाख रु की ठगी की है. साथ ही अन्य व्यक्तियों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है. इस बाबत निरसा थाना कांड संख्या 437/024 दर्ज किया गया था. केस के आइओ अविनाश कुमार ने सुदामडीह पुलिस के सहयोग से 26 जनवरी को देवनारायण सुपकार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की बात स्वीकार की.

राजगंज बाजार से उचक्कों ने डिक्की खोल कर 25 हजार उड़ाये

उचक्कों ने सोमवार दोपहर बाद राजगंज बाजार में बाइक की डिक्की खोलकर नकदी उड़ा ली.धारकिरो की महिला रूप देवी अपने पुत्र ललित के साथ राजगंज बैंक ऑफ इंडिया आयी थी. यहां से 25 हजार रुपए की निकासी के बाद बाजार में रुकी. सब्जी खरीदारी के क्रम में मां- बेटे का ध्यान बाइक से हटा कि उचक्के डिक्की खोलकर उसमें रखे रुपये लेकर फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola