Dhanbad News : निरसा में वर्चस्व को ले छह राउंड फायरिंग, दहशत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : निरसा में वर्चस्व को ले छह राउंड फायरिंग, दहशत

Dhanbad News : निरसा में वर्चस्व को ले छह राउंड फायरिंग, दहशत

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र की इसीएल खुदिया तीन नंबर आवासीय कॉलोनी में दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवकों ने गुरुवार को 5-6 राउंड हवाई फायरिंग की, उसके बाद भाग गये. फायरिंग के पीछे का कारण बकाया पैसा मांगने को लेकर बताया जा रहा है. घटना के विरोध में स्थानीय कॉलोनीवासी गोलबंद हो गये. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सूचना पाकर एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा सदलबल पहुंचे एवं मामले का जानकारी ली. पुलिस मौके ने पर से छह खोखे भी बरामद किये. दहशत फैलाने वाले लोग अवैध कोयला कारोबार से जुड़े बताये जा रहे हैं. इधर स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि मामला अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व एवं लेनदेन से जुड़ा हुआ है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

क्यों घटी घटना

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि खुदिया तीन नंबर आवासीय कॉलोनी निवासी निरंजन चौहान से कुछ दिन पहले समीप के महताडीह निवासी राहुल सिंह ने 15 हजार रुपये उधार लिये थे. निरंजन जब भी पैसा मांगता था, वह टालमटोल करता. गुरुवार को कालीमाटी एवं वीरसिंहपुर के बीच सुनसान स्थान पर राहुल सिंह उसका रिश्तेदार धनिया, युवराज सिंह व निरसा खटाल के कुछ दबंग युवकों के साथ पार्टी कर रहा था. वहां निरंजन पैसा मांगने पहुंच गया. तभी उसके साथ धक्का-मुक्की की गई. बाद में उन लोगों ने बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी. कुछ देर बाद वे लोग बाइक से कॉलोनी पहुंच गये एवं लगातार छह राउंड तक फायरिंग की. फर्स्ट जनवरी के कारण कॉलोनी में भीड़-भाड़ नहीं थी. वे लोग हवाई फायरिंग कर भाग निकले. वहीं दूसरे पक्ष के युवराज सिंह सहित अन्य ने आरोपों को गलत बताया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस मौके पर से खोखा बरामद कर लिया है. सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. पुलिस नामजद प्राथमिकी दर्ज करेगी. कारणों की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola