Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन से छह बच्चों को किया गया रेस्क्यू, चार गिरफ्तार

Updated at : 17 Mar 2026 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन से छह बच्चों को किया गया रेस्क्यू, चार गिरफ्तार

आरपीएफ, जीआरपी व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई. मजदूरी कराने वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस से ले जाये जा रहे थे बच्चे.

विज्ञापन

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर छह नाबालिग बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया गया. इनमें चार आदिवासी बालिकाएं भी शामिल हैं. सभी बच्चों को वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान चार कथित तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन से मिली सूचना के आधार पर की गयी.

सभी बच्चे साहेबगंज जिले के निवासी

रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन संख्या 17322 वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस पहुंची, आरपीएफ, जीआरपी और चाइल्ड लाइन की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. इस दौरान छह नाबालिग बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू किया गया. पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चे साहेबगंज जिले के निवासी हैं और जसीडीह स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे. रेस्क्यू अभियान के दौरान चार कथित तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान मनोज चोड़े, उफना टुडू, सन्याल यादव और लक्ष्मण सुजहर के रूप में हुई है. आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रेल थाना में रखा गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चों को काम का झांसा देकर दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था. अभियान में रेल थाना प्रभारी पंकज कुमार दास, एसआई उपेंद्र पासवान, नंदलाल राम, हरीश चंद्र लोहरा, धनंजय कुमार सिंह, मनीषा कुमारी के अलावा चाइल्ड लाइन व सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल थे.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola