Dhanbad News : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल परिवर्तन को ले सिंदरी विधायक ने डीसी को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल परिवर्तन को ले सिंदरी विधायक ने डीसी को लिखा पत्र

Dhanbad News : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल परिवर्तन को ले सिंदरी विधायक ने डीसी को लिखा पत्र

विज्ञापन

Dhanbad News : सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर बलियापुर क्षेत्र की करमाटांड़ पंचायत में धनबाद नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल परिवर्तन करने की मांग की है. विधायक श्री महतो ने उपायुक्त को दिये पत्र के साथ ग्रामीण के आवेदन को संलग्न करते हुए कहा है कि जिस स्थान पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का चयन किया गया है, उसके बगल में नया प्राथमिक विद्यालय आमटांड़ संचालित है. सामने घनी आबादी निवास करती है. इसके अगल-बगल भूमि पर ग्रामीण खेती करते हैं. इसके पूर्व ग्रामीणों ने बलियापुर के अंचल अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर नगर निगम के इस प्रस्ताव का विरोध कर चुके हैं. विधायक श्री महतो ने जनहित में नगर निगम का प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल परिवर्तन की मांग की है. इधर, नगर निगम के इस प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola