बीसीसीएल में माइनिंग संभाग के सात अधिकारियों का हुआ तबादला
Updated at : 09 Apr 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन

सत्येंद्र सिंह का कोयला भवन तबादला, यूके सिंह बने कतरास एरिया के एजीएम
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
बीसीसीएल में माइनिंग संभाग के सात अधिकारियों का तबादला किया गया है. मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक माइनिंग संभाग के तीन चीफ मैनेजर, तीन सीनियर मैनेजर व एक मैनेजर का तबादला किया गया है. कतरास एरिया के एजीएम सह एकेडब्ल्यूएमसी प्रोजेक्ट ऑफिसर (पीओ) सतेंद्र कुमार का तबादला कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में कर दिया गया है. वहीं उनकी जगह पर गोविंदपुर एरिया के सेफ्टी ऑफिसर यूके सिंह को कतरास एरिया का एजीएम बनाया गया है. कतरास एरिया के सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार को कतरास एरिया के एएसजीकेसीसी कोलियरी का पीओ बनाया गया है. जबकि कतरास एरिया के एजीकेसीसी के पीओ सह सीनियर मैनेजर मोहन मुरारी को एकेडब्ल्यूएमसी के पीओ की जिम्मेदारी दी गयी है. कतरास एरिया के सलानपुर कोलियरी के पीओ सह सीनियर मैनेजर इलियास अंसारी को कतरास एरिया का सेफ्टी ऑफिसर व सीनियर मैनेजर सह एजीकेसीसी कोलियरी के मैनेजर हरेंद्र सिंह का तबादला कतरास एरिया में कर दिया गया है. वहीं कतरास एरिया के सलानपुर कोलियरी के मैनेजर चंद्र प्रकाश का तबादला कर कतरास एरिया के एएसजीकेसीसी कोलियरी का मैनेजर बनाया गया है. अधिसूचना के मुताबिक तबादला किये गये सभी अधिकारियों को 15 अप्रैल से पहले अपने नये स्थान पर योगदान देने को कहा गया है अन्यथा 16 अप्रैल से वे स्वत: विरमित समझे जायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




