ePaper

Dhanbad News : निरसा विस क्षेत्र के सात मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

Updated at : 12 Dec 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : निरसा विस क्षेत्र के सात मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

Dhanbad News : निरसा विस क्षेत्र के सात मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

Dhanbad News : भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के निरसा विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त सात मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन कुमारधुबी कालीमंडा स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को किया गया. अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी एवं संचालन अजय चौधरी ने किया. मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष साव ने कहा कि नये अध्यक्षों के समक्ष संगठन को मजबूत करने की चुनौती है. कहा कि संगठन ने इन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि आने वाले समय में निरसा विधानसभा में एक बार पुनः भाजपा का परचम लहराया जायेगा. नवनियुक्त अध्यक्ष एग्यारकुंड उत्तर के हरि कुमार, एग्यारकुंड दक्षिण के संजय कुमार ठाकुर, मैथन के अमर साव, चिरकुंडा के अरविंद कुमार सिन्हा, बेनागड़िया के राजेश बाउरी, केलियासोल के आस्तिक मंडल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. मौके पर रंजीत मोदी, मनु अधिकारी, रवींद्र साहनी, बिनोद दास, पवन कर्ण, पप्पू चंद्रा, राजेश सिंह, दुर्गा देवी, पूनम मिश्रा, भोला सिंह, रंधीर शर्मा, मनोज राम, जनार्दन प्रसाद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola