Dhanbad News : चिरकुंडा में माले के वरिष्ठ नेता का निधन, सभी दलों ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : चिरकुंडा में माले के वरिष्ठ नेता का निधन, सभी दलों ने जताया शोक

Dhanbad News : चिरकुंडा में माले के वरिष्ठ नेता का निधन, सभी दलों ने जताया शोक

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड आंदोलनकारी व भाकपा माले नेता चिरकुंडा निवासी माणिक लाल गोराईं (69) का निधन इलाज के क्रम में गुरुवार को कुल्टी स्थित एक हॉस्पिटल में हो गया. माले में शामिल होने से पहले वह झामुमो से जुड़े रहे. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनका दाह संस्कार चिरकुंडा सुंदरनगर स्थित श्मशान घाट पर किया गया. पुत्र चिरंजीत गोराईं ने मुखाग्नि दी. निधन पर विधायक अरूप चटर्जी, जेएलकेएम नेता अशोक मंडल, भाजपा नेता डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, दशरथ साव, प्रो अरुण कुमार, माले के श्रीकांत सिंह, संतू चटर्जी, अमरेश चक्रवर्ती, वरुण दे, सतेंद्र महतो, लक्ष्मण प्रसाद, नांटू गोस्वामी, देवाशीष कांजीलाल, फिरोज अंसारी, रामजी शर्मा, सुशील चंद्रवंशी, दीनानाथ रविदास, कल्याण राय, उत्पल चक्रवर्ती, बादल गोस्वामी, मुनी गोराईं, देवेन टुडू, शमीम अंसारी, राजू झा, बप्पा गोस्वामी, त्रिपुरारी चौबे, गिरधारी मंडल, फारूख अंसारी, रफीक अंसारी, धनंजय बनर्जी, आसमां बानो, नसीम अंसारी आदि ने शौक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola