युवक की हत्या मामले में दूसरे आरोपी को भी भेजा जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मैथन चार नंबर क्लब में 30 अप्रैल को राहुल पासवान की शादी पार्टी में चाकू मार कर मैथन निवासी विश्वजीत महतो की हत्या मामले में दूसरे आरोपी आकाश उर्फ सोंटी को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर रविवार को धनबाद जेल भेज दिया.
विज्ञापन
मैथन में शादी समारोह में चाकूबाजी का मामला
मैथन.
मैथन चार नंबर क्लब में 30 अप्रैल को राहुल पासवान की शादी पार्टी में चाकू मार कर मैथन निवासी विश्वजीत महतो की हत्या मामले में दूसरे आरोपी आकाश उर्फ सोंटी को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर रविवार को धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में मैथन पुलिस कांड संख्या 117/24 के तहत मामला दर्ज किया है. इससे पूर्व एक अन्य आरोपी वरुण शर्मा को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया था. दूसरे आरोपी आकाश उर्फ सोंटी का दुर्गापुर अस्पताल में इलाज चल रहा था. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शनिवार की रात पुलिस ने आकाश उर्फ सोंटी को वहां से गिरफ्तार कर लिया था. उसे रविवार को जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










