Dhanbad News : बीबीएम बीएड कॉलेज में मनाया गया सावन महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बीबीएम बीएड कॉलेज में मनाया गया सावन महोत्सव

विज्ञापन

Dhanbad News : तोपचांची साहोबहियार स्थित बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सभागार में प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया. कॉलेज निदेशक परितोष कुमार महतो एवं सुमन महतो ने कहा कि पढ़ने, पढ़ाने के साथ-साथ उत्सव मनाने से जीवन में एक सुखद अनुभूति होती है. इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य, संगीत, नाटक, सावन में जल संचय आदि का लघु नाटक किया गया. महोत्सव में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. मौके पर प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार महतो, संजय कुमार महतो, बच्चेलाल यादव, डॉ संदीप कुमार, बिनोद कुमार सरोज, नरेश कुमार महतो, रवींद्र कुमार महतो, लालमनी महतो, दिनेश कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola