चिटाहीधाम पहुंचे सरयू राय, विस्थापितों से मिलकर सुनी समस्याएं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जबरन जमीन कब्जा करने व घेराबं���ी की जानकारी ली
विज्ञापन
बरोरा.
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सोमवार को बरोरा क्षेत्र के लेढीडुमर, सिंदवारटांड़ तथा चिटाही पहुंचे. यहां श्री उन्होंने कुछ रैयतों की जमीन जबरन कब्जा करने व घेराबंदी की वस्तु स्थिति की जानकारी ली और पीड़ितों की आपबीती सुनी. कुछ रैयतों ने बाघमारा विधायक के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की. उन्होंने पीड़ित रैयतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी लड़ाई में हम साथ हैं. उन्होंने कहा कि रैयतों की लड़ाई अब हम लड़ेंगे और न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे. इसके लिए सभी एकजुट रहें. इस दरौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की तरह इस पर भी फिल्म बननी चाहिए. चिटाही पहुंचकर श्री राय ने अशोक महतो की पत्नी कुंती देवी को बहादुर बेटी की संज्ञा देते हुए सम्मानित किया. मौके पर विजय झा, गौतम मंडल, राजेश राम, रवींद्र नाथ पांडेय, सुनील राय, बलराम महतो, उदय सिंह, विनय सिंह, पंकज राय, आसु सिंह, अमित महतो, मुखिया विनोद नापित, किरण महतो, अशोक महतो, सुरेश महतो उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










