Dhanbad News: सरस्वती विद्या मंदिर व डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सरस्वती विद्या मंदिर व डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह फाइनल में

जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित अंतर विद्यालय अंडर 19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला 16 मई को हीरापुर वॉलीबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

धनबाद.

जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित 25वीं अंतर विद्यालय अंडर 19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला 16 मई को हीरापुर वॉलीबॉल स्टेडियम में सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा व डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह के बीच खेला जाएगा. यह जानकारी संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी. सोमवार के खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा ने बर्ड्स गार्डन स्कूल को 25-22, 25-19, 26-24 अंक व डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह ने डीएवी अलकुशा को 25-22, 25-20, 25-23 से हरा फाइनल में जगह बनायी. वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के अंतिम लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर मिशन ऑफ नॉलेज धनबाद, बर्ड्स गार्डन स्कूल, स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी व सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. ये मुकाबले 14 मई को खेले जायेंगे. जबकि 13 मई से स्व शिवरानी कपूर मेमोरियल अंडर 19 बालिका वर्ग की लीग प्रतियोगिता होगी. मैचों का संचालन नीरज कुमार, रोहित मित्तल, नंदन यादव, मो यश व ऋषि कुमार ने किया. मौके पर खेल शिक्षक संतोष कुमार सिंह, कुमकुम चक्रवर्ती, गणेश यादव, शुभम कुमार, नीतू बावड़ी, सरिता कुमारी, राजेश गोप आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola