Dhanbad News: सुरक्षा कार्य संस्कृति का मूलाधार : सीइओ

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सुरक्षा कार्य संस्कृति का मूलाधार : सीइओ

Dhanbad News: एमपीएल-औद्योगिक सुरक्षा मीट में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर

विज्ञापन

Dhanbad News: औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों व कर्मियों के जीवन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एमपीएल की ओर से वेडलॉक ग्रीन्स होटल एंड रिसॉर्ट में दो दिवसीय औद्योगिक सुरक्षा मीट का आयोजन किया गया. इस दौरान सुरक्षा के विभिन्न आयामों सहित एआइ टेक्नोलॉजी को सेफ्टी में इंप्लीमेंट कर कैसे सुरक्षा और स्वास्थ्य को और बेहतर किया जा सकता है, पर चर्चा हुई. सेफ्टी एज 2026 थीम तथा विकसित भारत का लक्ष्य एवं 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह को लेकर विभिन्न कंपनियों से आये विशेषज्ञों अपने अनुभव साझा किये. पैनल डिस्कशन के माध्यम से भी सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन एमपीएल के सीइओ बासुदेव हांसदा, सीओएमएस डीके गंगवाल, हेड सेफ्टी रुपेश कुमार श्रीवास्तव, टाटा स्टील के हेड सेफ्टी वरुण कुमार बनर्जी, गेल के दिव्यांश त्यागी, एसीसी सिंदरी के हेड सेफ्टी सिरसिंधु चक्रवर्ती, इलेक्ट्रो स्टील के ऋषभ कुमार एवं तुषार भारद्वाज ने किया. एमपीएल के सीइओ बासुदेव हांसदा ने कहा कि सुरक्षा किसी भी संस्थान की कार्य संस्कृति का मूलाधार है. किसी भी उद्योग की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां कर्मी अपने को सुरक्षित महसूस करें. उन्होंने सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. सीओएमएस डीके गंगवाल ने सुरक्षा मीट के उद्देश्यों एवं सुरक्षा उपायों पर सुझाव दिये. टाटा स्टील झरिया डिवीजन के हेड सेफ्टी वरुण कुमार बनर्जी ने स्लाइड के माध्यम से सुरक्षा प्रक्रियाओं की सराहनीय प्रस्तुति दी. एसीसी सिंदरी के हेड सेफ्टी एवं फायर सिरसिंधु चक्रवर्ती ने सेफ्टी प्रजेंटेशन के माध्यम से सुरक्षा के विभिन्न मानकों तथा बेस्ट प्रैक्टिस पर अपने विचार रखे. अरिंदम घोष ने सेफ्टी स्लाइड के माध्यम से सुरक्षा तकनीकों की जानकारी दी. डीवीसी बोकारो थर्मल के एके चौबे ने प्रजेंटेशन दिया. डीवीसी मैथन के उदय आर्या एवं पार्था दास, गेल के दिव्यांश त्यागी, थर्मेक्स से श्रीकांत कुमार स्वैन, डीवीसी बोकारो थर्मल से एके चौबे, डीवीसी पंचेत से मृत्युंजय मंडल एवं अभिषेक डे तथा गणेश इंफोटेक ने कार्यक्रम को संबोधित किया. अतिथियों का स्वागत एमपीएल के सेफ्टी हेड रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने किया. संचालन सचिन पाण्डेय, प्रगति कुमारी ने किया.

इनकी रही भागीदारी

कार्यक्रम में एमपीएल अधिकारी डीके गंगवाल, रणधीर कुमार, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश मिश्रा, सत्यजीत चौहान, जयश्री चौधरी, कुंतल मित्रा, सोमनाथ चटर्जी, ओपी आर्या, उमाकांत पाटकर, अंबरीश कुमार, अभिजीत पाण्डेय, राज कुमार राय, हरिशंकर सिंह, अजय कुमार के अलावा टाटा पावर कलिंगा नगर के सुजीत कुमार दास, गुणसागर साहू, निगमानंद दास, जोजोबेरा से तापस महतो, सुनील कुमार साहू, अनिर्बान गोस्वामी, हल्दिया से सुभांकर खटुआ, अनंतु मैती आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola