चिरकुंडा में दो वाहनों से 1.15 लाख रुपये जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चिरकुंडा चेक पोस्ट पर मंंगलवार की रात सीसीआर डीएसपी व चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से पुलिस ने एक लाख 15 हजार रुपये जब्त किया है.
विज्ञापन
चिरकुंडा.
चिरकुंडा चेक पोस्ट पर मंंगलवार की रात सीसीआर डीएसपी व चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से पुलिस ने एक लाख 15 हजार रुपये जब्त किया है. दंडाधिकारी बीरेंद्र कुमार यादव, एएसआइ अखिलेश बैठा द्वारा जांच के दौरान बंगाल जा रहे ऑटो पर सवार आसनसोल रेल पार निवासी मो शमशेर खान के पास से 60 हजार रुपये बरामद किया गया. उसने बताया कि वह बक्शा सप्लाई का काम करता है. व्यवसाय का पैसा है. वहीं सासाराम निवासी धीरज कुमार के पास से 55900 रुपये बरामद किया गया. वह अपने साथियों के साथ कोलकाता जा रहा था. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि चुनाव तक वाहन जांच जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










