Dhanbad News : व्यवसायियों के प्रतिनिधि डीवीसी के उपमहाप्रबंधक से मिले

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : व्यवसायियों के प्रतिनिधि डीवीसी के उपमहाप्रबंधक से मिले

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया के व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल उपेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को डीवीसी के उप महाप्रबंधक एसके हैंडाल से पुटकी स्थित उनके कार्यालय में मिला. इस दौरान उपेंद्र गुप्ता ने झरिया प्रमंडल को नियमित बिजली आपूर्ति डीवीसी द्वारा कराने के लिए सार्थक पहल करने की मांग की, ताकि आने वाले पर्व में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हो सके. इस पर डीवीसी उपमहाप्रबंधक एसके हैंडाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि डीवीसी द्वारा शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. साथ ही जेबीवीएनएल के वरीय अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक कराने की मांग भी की, ताकि दोनों विभागों का समन्वय बना रहे. वार्ता में वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद अनूप साव, दीपक दत्ता, पवन खरकिया, त्रिलोकी प्रमाणिक, पिंटू बर्मन, राजू वर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola