Dhanbad News : कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन के 172 दुकानों का रजिस्ट्रेशन रद्द, नये सिरे से होगा आवंटन

Updated at : 28 Jan 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन के 172 दुकानों का रजिस्ट्रेशन रद्द, नये सिरे से होगा आवंटन

सभी 192 दुकानों को आवंटित करने के लिए लिया जायेगा आवेदन, वेंडिंग जोन के आसपास फुटपाथ दुकानों को मिलेगी प्राथमिकता, कोर्ट रोड से वेंडिंग जोन तक 20 फीट की बनेगी सड़क, चल रही प्रक्रिया, - वेंडिंग जोन में मांस-मछली व अंडा का अलग होगा शेड

विज्ञापन

कोहिनूर मैदान स्थिति वेंडिंग जोन में आवंटित 172 दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया गया है. अब नये सिरे से दुकानों को आवंटन होगा. वेंडिंग जोन के आसपास फुटपाथ दुकानदारों को प्राथमिकता दी जायेगी. नगर निगम अधिकारी के मुताबिक वेंडिंग जोन में 192 दुकानें है. इसमें 172 दुकानों को आवंटित किया गया था. 11 माह में दुकानों का नवीकरण करना था, लेकिन दुकानदार शिफ्ट नहीं हुए. इस वजह से उन्होंने दुकानों का नवीकरण नहीं कराया. लिहाजा 172 दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया गया. वेंडिंग जोन की इंट्री प्वाइंट को लेकर थोड़ी समस्या आ रहा है. कोर्ट रोड से वेंडिंग जोन के मुख्य द्वार तक 20 फीट की सड़क बनाने की कवायद चल रही है. उपायुक्त से इस संबंध में बातचीत चल रही है. जल्द ही इसका निराकरण हो जायेगा.

वेंडिंग जोन की मार्केटिंग पर होगा विशेष फोकस :

शहर की सड़कों के किनारे की सभी फुटपाथ दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया जायेगा. यहां 192 दुकानें है. इसके अलावा वेंडिंग परिसर में खाली जमीन पर भी फुटपाथ दुकान लगवाने पर विचार किया जा रहा है. वेंडिंग जोन में हर सेगमेंट की दुकानें लगायी जायेगी. इसकी सूची तैयार की जा रही है. फल, सब्जी के अलावा मांस-मछली-अंडा की भी दुकानें होगी. वेंडिंग जोन के खाली परिसर में खाने-पीने के स्टॉल भी लगाये जायेंगे.

कोट

कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन को नये सिरे से चालू कराया जा रहा है. इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है. एक छत के नीचे ग्राहकों को जरूरत के सभी सामान यानी फल-सब्जी, मांस-मछली आदि मिलेंगे. वेंडिंग जोन की इंट्री प्वाइंट जो कोर्ट होकर रास्ता जा रहा है, उसको चौड़ा किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही लोगों को वेंडिंग जोन का लाभ मिलने लगेगा.

रवि राज शर्मा,

नगर आयुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola