Dhanbad News : डीएवी सिंदरी में रेड डे का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : डीएवी सिंदरी में रेड डे का आयोजन

Dhanbad News : डीएवी सिंदरी में रेड डे का आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News : शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में रेड डे का आयोजन किया गया. शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने लाल वस्त्र पहन कर वातावरण में लाल रंग बिखेर दिया. इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया. बच्चों ने लाल वस्त्र पहन कर पूरे उत्साह से विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया. नर्सरी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न अंदाज में प्रस्तुति दी. इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को लाल रंग के महत्त्व के बारे में बताया. आयोजन के संचालन में शिक्षिका उर्मिला यादव, रिया भट्टाचार्य, कहकशां, रुनु, नेहा विश्वास, गिन्नी कुमारी, रूपा सिंह, शताब्दी पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola