ePaper

Dhanbad News : रामपुर के ग्रामीणों ने फिर रोका कतरी किनारे बन रहे सीवरेज सिस्टम प्लांट का काम

Updated at : 26 Jun 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : रामपुर के ग्रामीणों ने फिर रोका कतरी किनारे बन रहे सीवरेज सिस्टम प्लांट का काम

Dhanbad News : रामपुर के ग्रामीणों ने फिर रोका कतरी किनारे बन रहे सीवरेज सिस्टम प्लांट का काम

विज्ञापन

Dhanbad News : कंचनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर कतरी नदी किनारे बन रहे सीवरेज सिस्टम प्लांट का विरोध थम नहीं रहा है. बुधवार को एक बार फिर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया. सूचना पर दंडाधिकारी निशांत तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को नियम कानून का हवाला देते हुए कहा का करने देने की हिदायत दी. उसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की. उसमें ग्रामीणों ने कहा कि जिस जमीन पर काम किया जा रहा है, वह जमीन उनकी है. टाटा स्टील से बजाप्ते मुआवजा भी मिला है. इसको लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के खिलाफ एजेंसी को नोटिस जारी करवाया है. पहले नोटिस का सटीक जवाब दिया जाए, फिर काम चालू हो. इस पर दंडाधिकारी निशांत तिवारी ने कहा कि मामला अंचलाधिकारी के अधीन है. उस पर वह कुछ नहीं कह सकते. इससे पहले भी लोगों ने काम रोका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola