Dhanbad News : लाखों की साइबर ठगी में रामगढ़ पुलिस का झरिया में छापा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : लाखों की साइबर ठगी में रामगढ़ पुलिस का झरिया में छापा

Dhanbad News : लाखों की साइबर ठगी में रामगढ़ पुलिस का झरिया में छापा

विज्ञापन

Dhanbad News : रामगढ़ पुलिस ने लाखों की साइबर ठगी मामले में रविवार को झरिया कोयरीबांध टीना गोदाम निवासी आरोपी नंदनी साव के घर में झरिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. लेकिन नंदनी साव घर में नहीं मिली. रामगढ़ पुलिस ने नंदिनी के घर से कई दस्तावेज व लैपटॉप जब्त किया है. रामगढ़ पुलिस नंदनी की मां को पूछताछ के लिए अपने साथ रामगढ़ ले गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार झरिया की नंदनी साव अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई लोगों से लाखों की साइबर ठगी की है. नंदनी वीडियो कॉल कर लोगों को अपने झांसा में लेकर साइबर ठगी करती है. रामगढ़ पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित की शिकायत पर 70 से 80 लाख की ठगी मामला में अनिकेत वर्मा, आकाश कुमार, सूरज कुमार साव, कोमल कुमारी, सन्नी रवानी, नंदनी साव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola