राजकमल, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, मिशन ऑफ नॉलेज, आइएसएल सुदामडीह ने जीत मैच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

24वीं अंतर विद्यालय वाॅलीबॉल लीग शुरू
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
धनबाद जिला वाॅलीबाॅल संघ की ओर से आयोजित छह दिवसीय 24वीं अंतर विद्यालय स्व. पीएन कपूर अंडर-19 बालक ट्रॉफी व अंडर 14 बालक वालीबॉल लीग चैंपियनशिप का सोमवार को हीरापुर चिल्ड्रन पार्क स्थित वॉलीबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ. इसमें धनबाद जिला के 21 स्कूलों के 260 छात्रों ने भाग लिया. चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच में अंडर-19 बालक वर्ग में आइएसएल सुदामडीह ने अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा को 25:15, 25:17 से, डीएवी अलकुशा ने अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर को 15:12, 15:13 से, डीएवी मॉडल स्कूल ने धनबाद पब्लिक स्कूल को 15:12, 15:13 से हरा दिया. वहीं अंडर 14 बालक वर्ग के मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय धनबाद ने राजकमल को 15:13, 12: 15, 15:11 से, आइएसएल ने स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा को 16:14, 15:13 से, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ने डीएवी अलकुशा को 15:12, 15:10 से, मिशन ऑफ नॉलेज ने स्वामी विवेकानंद स्कूल को 15:12, 15:10 से, स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी ने धनबाद सिटी स्कूल को 15:12, 15:13 से हरा दिया. आज लीग के 12 मुकाबले तीन वॉलीबॉल कोर्ट में खेले गए. चैंपियनशिप का उद्घाटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर एवं वैभव सिन्हा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. समारोह में मुख्य रूप से वालीबाल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, संतोष कुमार सिंह, आलोक चौधरी, कौशल कुमार सिंह, गणेश कुमार, एके साहा, नीतू कुमारी, विजय श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, दीपक महतो, नीरज कुमार, राहुल तिवारी, लावण्य कुमार, त्रिदीप बनर्जी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










