औसत से कम हुई बारिश, इसलिए तप रही धरती
Updated at : 16 Jun 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में सालों बाद लगातार गर्मी का प्रकोप बरकरार है. इसका मुख्य कारण बारिश का नहीं होना है. आंकड़ों की मानें, तो जिले में औसत से बहुत ही कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.
विज्ञापन
धनबाद.
जिले में सालों बाद लगातार गर्मी का प्रकोप बरकरार है. इसका मुख्य कारण बारिश का नहीं होना है. आंकड़ों की मानें, तो जिले में औसत से बहुत ही कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. जो बारिश हुई भी है, वह भी अलग-अलग प्रखंडों में हुई है. कम बारिश होने के कारण गर्मी का असर बढ़ा हुआ है. धरती तप रही है. लोगों को इस बार अधिक गर्मी झेलनी पड़ रही है. फरवरी माह की बात करें, तो सिर्फ 8.1 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है. अधिकांश दिन किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई, जबकि औसतन 32.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी. हालांकि मार्च माह में स्थिति सुधरी और औसतन से अधिक बारिश हुई. मार्च में औसतन 18.36 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 45.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी.अप्रैल में बारिश ही नहीं हुई
अप्रैल माह में बारिश ही नहीं हुई. इस माह 17.12 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन कृषि विभाग में वर्षापात का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया है. मई माह में औसतन के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई है. इस माह औसतन 56.54 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, पर कुछ कम के साथ 56.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.जून माह में अभी तक आंकड़ा खराब
जून माह की बात करें, तो जिले में औसतन 205.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 15 जून तक सिर्फ 30.3 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है. मानसून के प्रवेश करने के बाद अगर अच्छी बारिश होती है, तो शायद स्थिति सुधरे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




