गोविंदपुर बाजार इलाके में घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जीटी रोड चौड़ीकरण में निर्माण की गुणवत्ता की कलई खुली
विज्ञापन
गोविंदपुर.
गुरुवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश ने गोविंदपुर बाजार इलाके में जीटी रोड चौड़ीकरण में निर्माण की गुणवत्ता की कलई खोल दी. बारिश का पानी जीटी रोड की नालियों में घुसने की बजाय दर्जनों लोगों के प्रतिष्ठानों, घरों और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गोविंदपुर शाखा में घुस गया. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. लोगों ने बताया कि जीटी रोड पर जगह-जगह नाली का निर्माण अधूरा छोड़ देने से बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया. नालियां ऊंची कर देने से पानी ढलान की ओर बहकर घरों व प्रतिष्ठानों में घुस रहा है.दूर की जायेगी गड़बड़ी :
एनएच के परियोजना कार्यान्वयन इकाई दुर्गापुर परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि गोविंदपुर बाजार इलाके में लोगों के घरों, प्रतिष्ठानों और बैंक में बारिश का पानी घुसने की शिकायत मिली है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दुर्गापुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा इसकी जांच कराकर निर्माण कंपनी को गड़बड़ी दूर करने का निर्देश दिया जाएगा. जीटी रोड चौड़ीकरण में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होगा.वहीं नागरिक समिति गोविंदपुर के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि बरवाअड्डा से बराकर तक सड़क व नाली निर्माण में घटिया काम किया जा रहा है. बिजली के पोल ऐसे लगाए जा रहे हैं कि वे कभी भी गिर सकते हैं. इसके खिलाफ नागरिक समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने राजमार्ग मंत्री और प्राधिकरण के अध्यक्ष से शिकायत की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










