Dhanbad News : जमसं बच्चा गुट की अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह व महामंत्री बने अभिषेक सिंह

जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के केंद्रीय समिति व कार्यकारिणी का पुनर्गठन, पूर्व डिप्टी मेयर एक्लव्य सिंह व आशनी सिंह बनी संयुक्त महामंत्री, हर्ष सिंह को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी.
जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के केंद्रीय समिति व कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है. इस आलोक में संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र लिख कर संगठन के पुनर्गठन की सूचना दी है. झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अध्यक्ष व अभिषेक सिंह को महामंत्री बनाया गया है. पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह व आशनी सिंह को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है. वहीं हर्ष सिंह को कोषाध्यक्ष व जगदीश सिंह को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है.
कई लोगों को मिली जिम्मेवारी :
इसके अलावा शारंगधक सिंह, जटाशंकर सिंह, हरेराम सिंह, सुग्रीव सिंह, भुनेश्वर सिंह, राम कृष्ण पाठक व अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. जीत कुमार सिंह, मो अब्दुल करीम अंसारी, सुखदेव विद्रोही, जीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, उमाशंकर शाही, अभिषेक सिंह व सुभाष सिंह को केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. दशरथ प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, मृणाल कांत सिंह, अरुण कुमार दुबे, कुंवर सिंह, अक्षय लाल यादव, टीबी सिंह, रजनीकांत मिश्रा व शंकर पासवान को संगठन सचिव बनाया गया है. इसके अलावा 67 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. इधर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा भुनेश्वर सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के कर्मियों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में अरुण प्रकाश पांडेय, संतोष सिंह, ललन कुमार, दारोगा महतो समेत अन्य कर्मी शामिल हैं. बता दें कि भुनेश्वर सिंह वर्तमान में जमसं के कोयला भवन शाखा सचिव की भी जिम्मेदार संभाल रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




