बेलगड़िया में लोगों को जॉब ऑरियेंटेड ट्रेनिंग दिलाये बीसीसीएल : बरार
Updated at : 29 May 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

बीसीसीएल पहुंची कोयला मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार, झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा की
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
कोयला मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार अपने तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को धनबाद पहुंच गयी हैं. यहां बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सीएमडी समीरन दत्ता व निदेशक मंडल तथा उच्च अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. श्रीमती बरार ने झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए पुनर्वास कार्याें की जानकारी ली. भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र से बेलगड़िया में पुनर्वासित किये जा रह लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व उनके विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान बीसीसीएल की ओर से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी. एडिशनल सेक्रेटरी श्रीमती बरार ने कहा कि बेलगड़िया में बसाए जा रहे परिवार के सदस्यों के लिए वहां जॉब ऑरियेंटड ट्रेनिंग दिलाने की व्यवस्था करें. इन लोगों को पहले रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने होंगे. इसके लिए उन्हें प्रोफेशनल संस्थानों से ट्रेनिंग दिलाने की व्यवस्था करनी होगी. बीसीसीएल झरिया मास्टर प्लान के जीएम फूल झा ने भू-धसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्रों रह रहे परिवारों के लिए कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्यों व आग एवं भू-धसान की स्थिति, कोयला उत्खनन आदि की जानकारी देते हुए प्रजेंटेशन दिया. बीसीसीएल की ओर से बेलगढ़िया में चलाए जा रहे ट्रेनिंग सेंटर व जीविका के लिए किये जा रहे अन्य प्रयासों से अवगत कराया. मौके पर बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता, डीपी मुरली कृष्ण रमैय्या, डीएफ राकेश कुमार सहाय व डीटी संजय सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.आज बेलगड़िया व ऐना फायर पैच का करेंगी निरीक्षण :
एडिशनल सेक्रेटरी श्रीमती बरार बुधवार को बेलगड़िया स्थित पुनर्वास स्थल व साइट का निरीक्षण करेंगी. इसके बाद ऐना कोलियरी में आग के बीच कोयला खनन देखेंगी. मुनीडीह अंडरग्राउंड माइंस के भी निरीक्षण की सूचना है. वहीं बीसीसीएल द्वारा आयोजित सीएसआर एक्टिविटी में भी शामिल होंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




