Dhanbad News: अग्नि प्रभावित क्षेत्र, भू-धंसान व गैस रिसाव की समस्या को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच का धरना

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Dec 2025 1:44 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: नागरिक सुरक्षा मंच की ओर से शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि कोयला क्षेत्र की बस्ती, शहर व गांव के लोग कहीं आग, कहीं भू-धंसान, कहीं गैस रिसाव की समस्या से जूझ रहे हैं. डस्ट प्रदूषण भयंकर रूप ले चुकी है. विस्थापन लगातार जारी है.

विज्ञापन

माइनिंग के कारण गांवों में खेती लगभग समाप्त हो चुकी है. किसानों की जमीन के एवज में मुआवजा, क्षतिपूर्ति एवं नियोजन की बात नहीं हो रही है. धरना के बाद नागरिक सुरक्षा मंच ने उपायुक्त के माध्यम से कोयला मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता मदन महतो ने किया एवं संचालन पप्पू सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंटू महतो ने किया. कार्यक्रम में जेएमएम नेत्री नीलम मिश्रा, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, मजदूर नेता मानस चटर्जी,राजद नेता मोहम्मद हातिम अंसारी, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो, आजसू महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह , छात्र नेता आनंद चौरसिया, छात्र नेता अरुण सिंह, श्री राम सेना के उदय प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश पासवान, जिला चेंबर के महासचिव अजय नारायण लाल सहित काफी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola