Dhanbad News: कोलकाता गया था परिवार, चोरों ने किया घर साफ
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 31 Jan 2026 1:58 AM
Dhanbad News: दामोदरपुर शांति विहार कॉलोनी की घटना
Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर स्थित शांति विहार कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार प्रसाद के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने 40 हजार रुपये नकद समेत सात लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी गये सामानों में छह लाख के जेवरात शामिल है. इस संबंध में भुक्तभोगी ने धनबाद थाना में शुक्रवार की शाम प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार
भुक्तभोगी श्री प्रसाद ने बताया कि 13 जनवरी को अपनी भगिनी की शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार कोलकाता गये थे. गुरुवार की शाम जब अपने घर पहुंचा, तो घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे. घर में रखे 40 हजार रुपये के अलावा साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात चोर ले गये. पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










