Dhanbad News : व्यवसायी के घर का ताला तोड़ 3.80 लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 20 Feb 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : व्यवसायी के घर का ताला तोड़ 3.80 लाख की संपत्ति चोरी

Dhanbad News : व्यवसायी के घर का ताला तोड़ 3.80 लाख की संपत्ति चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगला निवासी व्यवसायी रमेश कुमार बंसल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात 80 हजार रुपये नकद के अलावा तीन लाख की जेवरात चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी श्री बंसल ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है. श्री बंसल ने बताया कि वह अपनी पत्नी व पुत्र के साथ इलाज कराने वेल्लोर गये थे. बुधवार को 12. 30 बजे घर लौटे तो पीछे के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर अलमारी में रखा 80 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की चेन, सोने की कानबाली, चांदी का सिक्का, पायल सहित कई कीमती गहने गायब थे. इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा होगा.

हेटलीबांध के युवक ने फांसी लगाकर दी जान

झरिया थाना क्षेत्र के हेटलीबांध डीडी बिल्डिंग में स्व. अर्जुन साव के पुत्र सूरज साव (45) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर झरिया के एक नर्सिंग होम गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को घर ले गये. सूचना मिलने पर झरिया पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटना के बाद सूरज की पत्नी संगीता देवी, पुत्री और दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि सूरज धनबाद के पुराना बाजार में सब्जी की दुकान चलाता था. देर रात वह घर लौटा था. खाना खाने के बाद कमरे में गया था.

सुरूंगा में हुई भिड़ंत के बाद ग्रामीणों की पिटाई के खिलाफ आंदोलन का फैसला

अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोड़ा कालीथान देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना समर्थकों व ग्रामीणों के बीच पिछले दिनों हुई झड़प के बाद सुरूंगा कुम्हार टोला के ग्रामीणों की पिटाई के खिलाफ लोगों ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है. इसको लेकर बुधवार को कुम्हार टोला के लोगों ने दीपक राय की अध्यक्षता में बैठक की. जिला प्रशासन से घटना की जांच कर अविलंब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया. बैठक के बाद पीड़ित दीपक राय, वनोद राय, हरिलाल रजक, गोविंद रजक आदि ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि गांव के पांडव रजक व मिथुन बाउरी बाहरी हैं, वे रैयत भी नहीं है. वे लोग अपना हित साधने के लिए ग्रामीणों को भड़का कर उसका हक मारने में लगे हैं. दीपक राय, अनिल राय, जयदेव, होलिका देवी सहित अन्य पीड़ितों ने पत्रकारों को अपना जख्म दिखाते हुए जिला पुलिस प्रशासन से आउटसोर्सिंग परियोजना की घटना के बाद कुम्हार टोला के लोगों के साथ हुई घटना की अविलंब जांच कर कार्रवाई करने, परियोजना के प्रभावित वाजिब रैयतों को हक दिलाने तथा फर्जी रैयत बनकर क्षेत्र में अशांति फैलानेवाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में अलकडीहा थाना प्रभारी ने काह कि घटना में तीन-तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. कुम्हार टोला के लोगों ने भी शिकायत पत्र दिया है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola