ePaper

बीसीसीएल के एरिया मैनेजर के घर से 18 लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 20 Aug 2024 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीएल के एरिया मैनेजर के घर से 18 लाख की संपत्ति चोरी

कोयला नगर के न्यू डी टाइप कॉलोनी में घटी घटन, बेटी से मिलने बेंगलुरु गये थे एरिया मैनेजर अरुण कुमार केशरी

विज्ञापन

धनबाद में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं. ताजा घटना क्रम में कोयला नगर न्यू डी टाइप कॉलोनी ब्लॉक टू में रहने वाले इजे एरिया के एरिया मैनेजर ( इ एंड एम) अरुण कुमार केशरी ने रविवार को सरायढेला थाना में उनके घर में चोरी होने की लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि वह बेटी से मिलने बेंगलुरु गये थे. गत 16 अगस्त को उनके क्वार्टर में चोरी हो गयी. इसकी सूचना पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर दी. इसके बाद वह रविवार को धनबाद पहुंचे और थाना में लिखित शिकायत की.

तीन लाख रुपये नकद व जेवर ले गये चोर :

अरुण कुमार केशरी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि बेंगलुरु में थे. इस बीच गत 16 अगस्त को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की. चोरों ने घर में रखे लगभग दो सौ ग्राम के सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण, दो डायमंड की बाली व रिंग के अलावा तीन लाख रुपये नकद तथा अन्य सामान चुरा लिये. इनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

कार में सवार हो आये थे चाेर :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी की घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की जांच की गयी. इसमें पता चला कि एक कार में सवार हो कई लोग दिन में आये और आसानी से घर का ताला तोड़ सामान चुराकर चले गये. पुलिस अब तक अपराधियों को नहीं पकड़ पायी है.

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता के आवास से बाइक चोरी

गोविंदपुर लाल बाजार निवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश बजाज के घर से अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की शाम बाइक चुरा ली. श्री बजाज ने बताया कि उनके आवासीय परिसर में उनके अनुज महावीर बजाज की बाइक (जेएच 10 एजे 6186) खड़ी थी. परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में थे. इस बीच अज्ञात अपराधी आये और बाइक लेकर भाग गये. इस संबंध में गोविंदपुर थाना को सूचना दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola