Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच इमरजेंसी में तत्काल होंगे ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच इमरजेंसी में तत्काल होंगे ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन

एसएनएमएमसीएच में इमरजेंसी के लिए अलग सी-आर मशीन की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के इमरजेंसी विभाग में ऑर्थोपेडिक यानी हड्डी से संबंधित ऑपरेशन तत्काल किये जाएंगे. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अलग से सी-आर्म मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह सुविधा मिलने से खासकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

दुर्घटनाओं में घायल लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदाैरिया ने बताया कि वर्तमान में सड़क दुर्घटना या अन्य हादसों में घायल होकर आने वाले मरीजों को तत्काल हड्डी से संबंधित सर्जरी की जरूरत होती है. इमरजेंसी में आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें या तो इंतजार करना पड़ता है या फिर अन्य विभागों में भेजा जाता है. इससे इलाज में देरी होने से कई बार मरीज की स्थिति और गंभीर हो जाती है. इमरजेंसी के लिए अलग सी-आर्म मशीन उपलब्ध होने पर इस समस्या का समाधान हो जाएगा. इससे एक्स-रे व अन्य जरूरी जांच इमरजेंसी में ही तुरंत किये जा सकेंगे. इसके आधार पर चिकित्सक बिना देर किए सर्जरी का निर्णय ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola