Dhanbad Live: धनबाद के प्रिंस खान का जेल में बंद गुर्गा दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad Live: धनबाद के प्रिंस खान का जेल में बंद गुर्गा दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

Dhanbad Live: एसएसपी पीयूष पांडेय के आदेश पर जमशेदपुर, धनबाद ,उड़ीसा व बंगाल कई जगह छापेमारी की गयी थी. इस कड़ी में गैंगस्टर प्रिंस खान के कई गुर्गो को हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा था.

विज्ञापन

जमशेदपुर- शहर के बड़े शराब व लकड़ी कारोबारी हरेराम सिंह से दो करोड़ रूपया रंगदारी मांगने में धनबाद के प्रिंस खान का जेल में बंद गुर्गा दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट ने जमानत प्रदान की. इससे पूर्व आरोपी दशरथ शुक्ला को गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस और बुंडू पुलिस ने कंट्री मेड पिस्टल, रिवाल्वर कुल छह हथियारों और दर्जनों गोली के साथ बुंडू सूर्य मंदिर के समीप से कुछ माह पूर्व गिरफ्तार किया था. तब से आरोपी घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद था.

हरेराम सिंह के स्टॉफ के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया था

वही हरेराम सिंह से दो करोड रुपए रंगदारी मांगने के मामले में हरेराम सिंह के स्टॉफ के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया था उक्त केस दर्ज होने के बाद एसएसपी पीयूष पांडेय के आदेश पर जमशेदपुर, धनबाद ,उड़ीसा व बंगाल कई जगह छापेमारी की गयी थी. इस कड़ी में गैंगस्टर प्रिंस खान के कई गुर्गो को हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा था.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola