Dhanbad News: गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, हंगामा

Dhanbad News: प्रसव के लिए एक सप्ताह पहले कराया गया था भर्ती

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रसव के लिए एक सप्ताह पहले कराया गया था भर्ती Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटांड़ स्थित एशियन जालान अस्पताल में शनिवार को गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. सरायढेला निवासी नारायण निषाद की पत्नी किरण देवी को लगभग एक सप्ताह पहले प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार को बच्चे को जन्म से पहले ही महिला की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया. परिजनों के अनुसार महिला पिछले सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. डॉक्टरों ने पहले ऑपरेशन की बात कही थी, लेकिन बाद में पेट सुन्न (सेंसलेस) होने का हवाला देते हुए कहा कि ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है. नॉर्मल डिलीवरी की कोशिश करेंगे. परिजनों का आरोप है कि पिछले 36 घंटों से डॉक्टर स्थिति को टालते रहे. शनिवार को जब डिस्चार्ज के कागजात तैयार करने का समय आया, तो अचानक मरीज की हालत बिगड़ने की बात कहकर उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. बताया कि जब मरीज की स्थिति बेहद नाजुक थी, तब भी प्रबंधन की ओर से 50 हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था. घटना की सूचना पाकर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. इधर, मामले अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिला मरीज को गंभीर स्थिति में अस्पताल में लाया गया था. उसकी स्थिति के संबंध में सभी जानकारी परिजनों को पहले ही दे दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola