Dhanbad News: प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति

प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है. छात्र-छात्राएं समय से पहले विद्यालय पहुंचे.

विज्ञापन

जिले में गुरुवार से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा तथा नौवीं व 11वीं की प्रथम प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही. पहली पाली में नौवीं व मैट्रिक की तथा दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं की परीक्षा ली गयी. प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. वार्षिक परीक्षा की तरह ही छात्र-छात्राएं समय से पहले विद्यालय पहुंचे.

कहां कितनी रही उपस्थिति

प्री बोर्ड परीक्षा में धनबाद प्राणजीवन एकेडमी में 99 प्रतिशत, राज प्लस टू स्कूल झरिया में 93 प्रतिशत, अपग्रेडेड हाई स्कूल करमाटांड़ में 98 प्रतिशत, मॉडल स्कूल गोविंदपुर में 99 प्रतिशत समेत जिले के विभिन्न स्कूलों में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज हुई.

छात्रों के साथ चर्चा की गयी

परीक्षा के बाद सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियां चेक की गयी. टॉपर के नंबर डिसप्ले बोर्ड पर दर्शाये गये. छात्रों के साथ प्री-बोर्ड प्रश्न पत्र पर चर्चा की गयी. वहीं अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों ने फोन कर परीक्षा में शामिल होने को कहा.

विद्यार्थियों के साथ करें डिस्कशन : डीइओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने टुंडी के मनियाडीह स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, टुंडी प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने अपग्रेडेड हाई स्कूल कसियाटांड़ गोविंदपुर का भ्रमण किया. वहीं संबंधित प्रखंड के बीडीओ ने अपने-अपने क्षेत्र की विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों का मार्गदर्शन किया. अभिषेक झा ने कहा कि जिन स्कूलों में पहली पाली में परीक्षा हुई है, वहां छुट्टी नहीं देनी है, बल्कि दूसरी पाली में विद्यार्थियों के साथ डिस्कशन करना है.

22 तक होनी है परीक्षा

प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16, 19, 20, 21 व 22 जनवरी को दो पालियों में किया जायेगा. 24 जनवरी को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola